Bikaner Live

जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम में बाबा श्याम का भव्य द्वादशी संकीर्तन

बीकानेर के जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम में बाबा श्याम की द्वादशी को बाबा श्याम का द्वादशी संकीर्तन आयोजित हुआ। इस अवसर पर भजन प्रवाहकों ने मधुर श्याम भजनों से अपने श्रद्धा पुष्प बाबा श्याम के चरणों

में अर्पित किए। आयोजन प्रभारी जयनारायण गोयल ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुए इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव सुरेश भसीन के अनुसार शाम 6 बजे से शुरू हुआ यह संकीर्तन रात 9:30 बजे तक चला। कीर्तन में शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने विशेष पूजा अर्चना करवाई तथा उपस्थित श्याम भक्तों से मिल कर निर्जला एकादशी और बारस की बधाई दी। श्री श्याम मंडल करणी नगर के श्याम प्रेमी श्याम सारडा जी श्याम भजनों की खूब नृत्य कर भक्तों को आनंदित कर दिया!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!