Bikaner Live

स्वर्णकार समाज के 45 तीर्थ यात्री  हरिद्वार यात्रा के लिए हुए रवाना

बीकानेर: स्वर्णकार समाज के 45 तीर्थ यात्री  हरिद्वार यात्रा के लिए हुए रवाना, लांबा ने पेश की अनोखी सौगात

बीकानेर, 10 जून।  श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा के नेतृत्व में मंगलवार को 35 बुजुर्ग दंपतियों सहित  10 सेवादारों के साथ  हरिद्वार यात्रा का दल लग्जरी स्लीपर बस से शाम करणी माता मंदिर नोखा रोड़ से रवाना हुआ। यात्रा के संयोजक मदन लावट ने बताया कि समाज हित में धार्मिक भावनाएं स्थापित करने के उद्देश्य से  स्वर्णकार समाज में पहली बार बारहमासी तीर्थ यात्रा की शुरुआत की गई है। जिसके लिए आज शाम को सभी तीर्थ यात्रियों का करणी माता मंदिर परिसर में स्वागत किया गया। इस दौरान मनीष लांबा ने सभी यात्रियों  को माला एवं दुपट्टा पहना कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात करणी माता की जोत करवाकर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री मनीष सोनी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री भवानी पाईवाल, राजेंद्र, रमेश लांबा,रामदेव लावट, नरसीराम ,विजयराज, आदि ने बस को  मां करणी की ध्वजा दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रभारी जयकिशन सोनी ने बताया कि इस 3 दिवसीय यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा के लिए श्रवण कुकरा, एडवोकेट अनिल सोनी, शिवनारायण जोड़ा, अशोक डांवर आदि पुत्र रूप में बतौर सेवादार साथ रहेंगे। जहां सभी यात्रियों  को गंगा स्नान के साथ ही हरिद्वार के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। वापसी यात्रा 12 जून की शाम को प्रारंभ होकर 13 जून की सुबह बीकानेर आएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!