Bikaner Live

“हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह” शाम -ए -ग़ज़ल कार्यक्रम के बैनर का विमोचन मंत्री अविनाश गहलोत ने किया

“हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह” शाम -ए -ग़ज़ल कार्यक्रम के बैनर का विमोचन मंत्री अविनाश गहलोत ने किया

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप फाउण्डेशन रजि. (जयपुर)द्वारा बीकानेर शहर के गोपेश्वर बस्ती मार्ग स्थित पार्थ दिवाकर भवन में 17 जून 2025मंगलवार की संध्या को “हम तेरे शहर में आए मुसाफिर की तरह”शाम-ए-गजल का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसके बैनर का विमोचन शनिवार को आचार्य तुलसी धाम (शक्तिपीठ) स्थल पर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने किया। इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व न्यास अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता महावीर रांका, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, समाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक लीलाधर पंवार , इस कार्यक्रम के आयोजक दिनेश दिवाकर, इस कार्यक्रम के कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रामकिशोर यादव, इंजिनियर कमलकांत सोनी, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, कार्यक्रम से जुड़े देवेश भाटी भी विमोचन के समय मौजूद रहे।
इस अवसर पर ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि. जयपुर ग्रुप के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने मंत्री अविनाश गहलोत को संस्था द्वारा आगामी जुलाई माह में जयपुर में आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए न्यौता भी दिया जिससे मंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
इस अवसर वहीं कार्यक्रम आयोजक दिनेश दिवाकर ने शनिवार को बताया है कि बीकानेर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में यहां के स्थानीय कलाकारों के द्वारा ग़ज़लों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर शहर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास होंगे।कार्यक्रम में अध्यक्षता बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, संगीत कला प्रेमी इं . कमलकांत सोनी, समाज सेवी सुशील यादव, बीजेपी नेता संगीता शेखावत, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, बीजेपी देश्नोक नेता शांति देवी चौहान, संगीत कला प्रेमी रामकिशन महाराज कोलासर वाले, कलाकार रामकिशोर यादव, बीकानेर दवा एसोसिएशन सचिव किसन जोशी होंगे। कार्यक्रम मंच संचालन राजा सांखी करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!