Bikaner Live

*’प्रसार’ का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह रविवार को* *घनश्याम गोस्वामी स्मृति सम्मान डॉ. राठौड़ को, किसन व्यास आजाद स्मृति सम्मान राजेंद्र शर्मा को*

*श्रीमती पुष्पा गोस्वामी को रहेगा समर्पित*

बीकानेर, 14 जून। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार सायं 5.15 बजे से जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जनसंपर्क विभाग की पूर्व उपनिदेशक श्रीमती पुष्पा गोस्वामी को समर्पित रहेगा।

प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल होंगे। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिल रंजन गर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। वरिष्ठ कवि कथाकार श्री राजेंद्र जोशी द्वारा श्रीमती पुष्पा गोस्वामी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विचार रखे जाएंगे।

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अमर सिंह राठौड़ को स्वर्गीय पं. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड अर्पित किया जाएगा। वहीं विभाग के पूर्व सहायक निदेशक श्री राजेंद्र शर्मा को स्वर्गीय श्री किसन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड तथा श्रीगंगानगर के युव जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल शाक्य को पहले स्व. दिनेश चंद्र सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कमी अवार्ड अर्पित किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!