Bikaner Live

कौशल विकास शिविर में रंगोली प्रतियोगिता और उच्च रक्तचाप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

कौशल विकास शिविर में रंगोली प्रतियोगिता और उच्च रक्तचाप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

बीकानेर,14 जून। शहीद मेजर पूरन सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में भारत स्काउट गाइड मुख्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में रंगोली प्रतियोगिता तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उच्च रक्तचाप जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया ।


इस प्रतियोगिताओ में सभी प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ में इस प्रशिक्षण शिविर में संचालित सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, पेंटिंग, ब्यूटीशियन, आत्मरक्षा, योगा, खेल, नृत्य, पाककला, नेल आर्ट, ब्यूटीशियन, इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर, हस्त लेखन तथा अनेक प्रकार की गतिविधियां भी करवाई गई।

30 की उम्र के बाद रक्तचाप की नियमित जांच जरूरी
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने शिविरार्थियों को जानकारी दी की 30 की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्तचाप की नियमित अंतराल से जांच करवाते रहना चाहिए। यदि रक्तचाप सामान्य से अधिक आता है तो चिकित्सक से सलाह कर नियमित दवाई भी सेवन करनी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी की रक्तचाप को लेकर की गई लापरवाही अंततोगत्वा गंभीर हृदय रोग, किडनी रोग, यहां तक की नेत्र रोग तथा कई बार ब्रेन हेमरेज के रूप में सामने आती हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि गत एक माह से उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इसका उद्देश्य आमजन को इस सामान्य परंतु गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क करना है। शिविर समन्वयक एवं प्राचार्य श्रीमती पिंकी शर्मा ने बताया कि रचनात्मकता और क्रियात्मक गतिविधियों के द्वारा जीवन को बेहद खूबसूरत बनाया जा सकता है जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा यह भी बताया कि यह शिविर आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी तथा समय का सही सदुपयोग साबित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में इशरत, आरती खंडेलवाल, सुलोचना सुथार, हिमानी शर्मा, राजश्री गोदारा, अंजुमन आरा, जानवी सोनी, कौशल्या, मोनिका, भावना गहलोत, चंचल सैन न्यूरोथेरेपिस्ट, सीमा भार्गव आदि सभी ने प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इसके साथ-साथ जनोपयोगी सेवा संस्थान हिंडौन सिटी, करौली, यूथ संकल्प न्यूज एंड सोशल फाउंडेशन, जाह्नवी नेल्स स्टूडियो बीकानेर, रोलिंग स्टोन क्लब बीकानेर, एमके ब्यूटीपार्लर उदयरामसर और सीमा मेकओवर हेयर एंड ब्यूटीपार्लर रानी बाज़ार बीकानेर आदि ने अभिरुचि केंद्र के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!