Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु सहभागिता कार्यक्रम….गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है योगाभ्यास…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु सहभागिता कार्यक्रम….
गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है योगाभ्यास…

14 जून बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरु कर दी गई है।
गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गायत्री परिवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रारंभ वर्ष 2015 से ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करता आ रहा है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में दस सिग्नेचर इवेंट्स के तहत हरित योगा के निमित्त पब्लिक पार्क में प्रातःकालीन योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योगाभ्यास योग शिक्षक धनंजय सारस्वत द्वारा प्रोटोकोल के अनुसार चालन शिथिलिकरण अभ्यास, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम तथा ध्यान करवाया जा रहा है। जिसमें बच्चे, किशोर, युवा एवं वरिष्ठ महिला पुरुष सहभागिता निभा रहे हैं। योगाभ्यास के पश्चात पर्यावरण संवर्धन की शपथ दिलाई गई साथ ही मानसून समय को देखते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने के संकल्प दिलाये गये। पोलीथीन की जगह कपड़े के थैले काम में लेने पर बल दिया। पब्लिक पार्क में आमजनों को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में आयोज्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकाधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास में निशा पड़िहार, कृपा राजपुरोहित, पायल राजपूत, शोभा सारस्वत, गरिमा सुथार, मनसुख डूडी, अजयराज साध, हयात खान, मोहम्मद वाहिद तथा हिमांशु सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागिता निभाई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!