Bikaner Live

कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष एवं ब्लड ब्रांड एंबेसडर बिशनाराम सियाग का सम्मान


कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष एवं ब्लड ब्रांड एंबेसडर बिशनाराम सियाग का सम्मान

बीकानेर, दिनांक 14 जून 2025।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज एक गरिमामय समारोह में कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष एवं ब्लड ब्रांड एंबेसडर बिशनाराम को उनके रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
बिशनाराम सियाग लंबे समय से रक्तदान के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से जिले में अनेक रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं, जिनमें हजारों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है।
इस अवसर पर आयोजक संस्था “एमिनेंस फाउंडेशन” द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
बिशनाराम सियाग ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा, “रक्तदान एक महादान है। यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं और सहयोगियों का है जो इस अभियान में मेरे साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीकानेर जिला रक्तदान में देशभर में एक मिसाल बने।इस अवसर पर गौतम अग्रवाल, अभिमन्यु जाखड़, राकेश पुनिया, रविन्द्र बिशनोई, पवन सिगड़, शिवप्रकाश भाटी, दीपक शारण, सोनू जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!