Bikaner Live

पीएचडी चेम्बर ऑफ़ कोमर्स एंड इंडस्ट्री जयपुर एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के मध्य हुई बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास पर चर्चा

आगामी जुलाई माह में होगी सेमीनार
राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक संगठन पीएचडी चेम्बर ऑफ़ कोमर्स एंड इंडस्ट्री एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के मध्य बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास एवं संभाग में व्याप्त विकास के विभिन्न अवसरों को लेकर बीकानेर डवलपमेंट डायलोग के आयोजन पर चर्चा हुई | पीएचडी चेम्बर ऑफ़ कोमर्स एंड इंडस्ट्री जयपुर के रेजिडेंट डायरेक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि चेम्बर का मुख्य उद्देश्य भारत में औद्योगिक विकास के लिए काम करना है | अब राजस्थान के बीकानेर में भी एक सेमीनार का आयोजन आगामी जुलाई माह में बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर करेंगे | बीकानेर डवलपमेंट डायलोग एक ऐसे मंच के रूप में विकसित करने की योजना है जिसमें बीकानेर जिले के सतत व समग्र विकास तथा जिले में व्याप्त विभिन्न अवसरों संसाधनों के माध्यम से औद्योगिक विकास एवं निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा का अवसर प्रदान करेगा | साथ ही बताया कि इसके फलस्वरूप यहाँ के युवा उद्यमियों को उद्योग एवं व्यापार के बारे में कुछ ऐसे नवाचार सीखने को मिलेंगे जिससे वो रोजगार करने नहीं रोजगार देने वाले बन सके और अपनी उद्यमिता सही दिशा में उपयोग कर सके | पीएचडीसीसीआई द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ बीकानेर में नियमित इस तरह की संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि पूरे संभाग के उद्योगों की दशा व दिशा बदली जा सके एवं विकास के नए अवसर सृजित किये जा सके | चर्चा में बीकानेर में संभावित औद्योगिक विकास एवं प्रचुर अवसरों वाले क्षेत्र यथा सिरेमिक, फिल्म मेकिंग एंड ट्यूरिज्म, वूलन, अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, रिसाइक्लिंग एवं सर्कुलर इकोनोमी, बोद्धिक संपदा एवं प्रबंधन, जेम्स एंड ज्वेलरी, साइबर सुरक्षा प्रबंधन, उद्योग अकेडमिया इंटरफेसिंग एवं बीकानेर से निर्यात बढाने हेतु नवाचारों एवं अवसरों पर सघन चर्चा एवं विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा | चेम्बर व जिला उद्योग संघ विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्रेता विक्रेता सम्मलेन एवं बीकानेर से औद्योगिक प्रतिनधिमंडलों को विदेशों में होने वाले विश्वस्तरीय तकनीक एवं व्यापारिक सेमिनारों एवं ट्रेड एक्सपो में भाग लेने हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत भाग लेने का भी प्रयास किया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष ने बताया कि बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब है यहाँ पर मेगा फूड पार्क की भी स्वीकृति मिल चुकी है | साथ ही बीकानेर सिरेमिक जोन भी घोषित हो चुका है तथा बीकानेर में एशिया की सबसे बड़ी वूल मंडी है | बीकानेर का औद्योगिक एवं व्यापारिक भविष्य काफी सुनहरा है | पीएचडी चेम्बर ऑफ़ कोमर्स एंड इंडस्ट्री एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त पहल द्वारा जुलाई में प्रस्तावित कार्यशाला निश्चय ही बीकानेर के औद्योगिक व व्यापातिक विकास को संबल देगी तथा मील का पत्थर साबित होते हुए युवाओं को उद्योगों के प्रति आकर्षित भी करेगी | इस अवसर पर सचिव वीरेंद्र किराडू, पीएचडी चेम्बर ऑफ़ कोमर्स एंड इंडस्ट्री के रेजिडेंट मेनेजर जितेन्द्र सैनी, राजेन्द्र डीडवानिया, किशन मूंधड़ा आदि उपस्थित हुए |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!