Bikaner Live

मुस्लिम महासभा ने शहर की टुटी सड़को व नाली क्रॉस बनवाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा – एन डी कादरी

आगामी छः जुलाई को मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया।

बीकानेर – मोहर्रम का त्योहार 06 जुलाई को (चांद दिखाई देने अनुसार) होगा। मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर हर वर्ष की भांति मुस्लिम मोहल्लों में हर वर्ग धार्मिक आस्था के कारण रात भर आवागमन रहेंने और जहां जहां मोहर्रम कयाम करेंगे तथा जहां से ताजिये निकल कर विभिन्न स्थानों से गस्त एवं कर्बला जायेंगे । वहां की सड़कों की हालत खस्ताहाल है थोड़ी थोड़ी दूरी पर सड़कें टुटी पड़ी है। बहुत खराब स्थिति में है। जो निम्न प्रकार हैं।

कादरी ने बताया कि  हुसैनी मस्जिद के पास से बड़ी कर्बला से मोहम्मद जिक्र कादरी के मकान के आगे से कर्बला तक जहां मोहर्रम दफन किए जाने हैं। वहां सड़क का पुरा हाल है । पुरी तरह टुटी पड़ी है। टैगोर स्कूल के पास से पुरानी गजनेर रोड़ पुलिया के पास तक सड़क टुटी पड़ी है।

इसी तरह कादरी ने बताया कि जहां शहर में सबसे ज्यादा ताजिये बनाए जाते हैं। यहां बनाए गए ताजियों की पुरे शहर लोगों की हिंदू मुस्लिम एकता कि मिसाल देखने को मिलती है। सहित गांवों से बड़ी तादाद में आवागमन से भीड़ रहतीं हैं उस मोहल्ला चुनरागर का समस्त एरिया की सड़कें टुटी पड़ी है। कसाईयों की बारी से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दस नंबर तक, मुस्लिम मुसाफिर खानें से मीट मार्केट रोड़, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद वाली गली से जामा मस्जिद तक, खटीकान मस्जिद, मोहल्ला भिश्तियान , बड़ा बाजार, पिंजरापोल से मोहल्ला दमामियान, सितलागेट के बाहर से कर्बला तक, धोबी तलाई का समस्त क्षेत्र, रामपुर बस्ती, सर्वोदय बस्ती आदि क्षेत्रों में सड़कों की हालत बहुत खराब है। तथा नाली क्रॉस भी जगह जगह टुटे पड़े हैं कुचील पुरा फड़ बाजार क्षेत्र में भी सड़के टुटी पड़ी है। व सड़क पर लगें जाल भी टुटे पड़े हैं। जो आवागमन में बाधक मने हुए हैं।

एन डी कादरी ने बताया कि आज ही शहर की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने में मोहर्रम के अवसर को ध्यान में रखते
जिला  पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस प्रशासन का कार्य भी सराहनीय रहा है। हमेशा तीज-त्योहारों पर सहयोग रहा है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी सुरक्षा व्यवस्था करवाकर बीकानेरी गंगा जमुनी तहजीब व हिंदु मुस्लिम एकता को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की गुजारिश की गई । पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा मुझे बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति बहुत अच्छी लगी मेरा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का भरसक प्रयास करेंगे साथ मोहर्रम से पंद्रह दिन पूर्व सभी जगह सीएलसी मिटिंग करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में अनवर अजमेरी, ईस्माइल खिलजी, प्रफुल हटीला पूर्व पार्षद वार्ड 71, अलीमुद्दीन जामी, शाकिर हुसैन, मास्टर अब्दुल सत्तार, चांद मोहम्मद राणा, मोहम्मद शोयब, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद जुनैद आदि लोग उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!