Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल के लालगढ़ में 83 करोड़ से  बनेगी 3  नई वाशिंग लाइन




अधिक गाड़ियों का संचालन संभव, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बीकानेर मंडल पर बेहतर यात्री सुविधा एवं कोच अनुरक्षण हेतु  लालगढ़ स्टेशन पर ₹83 करोड़ की अनुमानित लागत की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत लालगढ़ में तीन नई वॉशिंग लाइनें विकसित की जाएंगी। प्रत्येक वॉशिंग लाइन 24 कोच की एलएचबी और ट्रेनसेट प्रकार की रेक के अनुरक्षण के लिए सक्षम होगी।

यह नई सुविधा बीकानेर मंडल में कोचिंग अनुरक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए ट्रेनों की बेहतर स्वच्छता, नियमित रखरखाव तथा समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रस्तावित डिपो आधुनिक एलएचबी कोचों तथा भविष्य की अत्याधुनिक ट्रेनों के अनुरक्षण हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगा।

यह परियोजना भारतीय रेल की आधुनिक अवसंरचना के विकास, परिचालन दक्षता में वृद्धि तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीकानेर रेल मंडल के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भविष्य में ट्रेनों की परिचालन क्षमता को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!