Bikaner Live

*जिला न्यायालय, तालुकाओं, केन्द्रीय कारागृह, नारी निकेतन व किशोरगृह में योग शिविर आयोजित*
soni

बीकानेर, 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला न्यायालय तथा समस्त तालुकाओं, केन्द्रीय कारागृह, नारी निकेतन व किशोरगृह में योग शिविरों का आयोजन किया गया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अतुल कुमार की अध्यक्षता व निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा समस्त तालुकाओं व महिला व पुरूष बंदीगृह, नारी निकेतन व किशोर गृह में योग तथा ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला न्यायालय तथा तालुका कोलायत, लाूणकरनसर, खाजूवाला, नोखा, श्रीडूंगरगढ न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, बार अध्यक्ष, अधिवक्ता, कर्मचारी तथा होमगार्ड मौजूद रहे। इनके द्वारा स्वस्थ शरीर के लिए योग को जीवन में अपनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए गए। योग गुरू ने सेहत पर होने वाले विपरीत प्रभावों के बारे में जानकारी दी व योगा करवाया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अतुल सक्सैना ने कहा कि योग हमें शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करता है। साथ ही मानसिक शांति एवं बौद्विक विकास में सहायक है। योग स्वस्थ रहने के लिये जीवन की सबसे बड़ी औषधि है। केन्द्रीय कारागृह में पुरूष व महिला बंदीगृह में प्रशिक्षु योग गुरू द्वारा योग करवाया गया। न्यायाधीश ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर पैनल अधिवक्ता व पीएलवी द्वारा जिला मुख्यालय व तालुकाओं में योग शिविर आयोजित हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!