Bikaner Live

*कैरिज एंड वैगन कारखाना लालगढ़ में हुआ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*

बीकानेर, 21 जून। शनिवार को कैरिज एंड वैगन कारखाना, लालगढ़ में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम पर आयोजन किया गया।
मुख्य कारखाना प्रबन्धक विकास अग्रवाल द्वारा प्रातः 6 बजे योगाचार्या गुरू को उपरणा, नारियल भेंट किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। प्रातः 6.30 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया एवं प्रातः 7 से 7.45 बजे योगाचार्या गुरू द्वारा योगासन करवाया गया। मुख्य कारखाना प्रबन्धक ने योग को दैनिक जीवन में जारी रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सामग्री प्रबन्धक अवकाश सचान, सहायक निर्माण प्रबन्धक विनय कुमार सक्सेना, सी.सै. इंजी. विजय श्रीमाली, महेश जोशी, सतीश धानियां, विष्णुपाल अमित गुप्ता, पवन कुमार, उदमीराम (कल्याण निरीक्षक) कारखाना, मान्यता प्राप्त यूनियनों, एसोसिएशनों के पदाधिकारी सहित रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!