Bikaner Live

*202 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों पर हजारों ने किया योगाभ्यास*

बीकानेर, 21 जून। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के 202 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्रों व उच्चतर संस्थानो पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशिक्षित योग साधकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के निवासियो को योग क्रियाएं करवाई। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा आमजन को योग के लाभ बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न योग आसान करवाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिला नोडल अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पतालों पर असंक्रामक रोगों से बचाव के लिए नियमित गतिविधियां के अंतर्गत प्रतिदिन योगाभ्यास करवाने की सुविधा उपलब्ध है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष रुप से योग शिविरों का आयोजन कर योग से निरोग तथा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश प्रसारित किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!