Bikaner Live

रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर को आकाशवाणी ने किया सम्मानित

रानी बाजार मोहल्ला समिति के सह कोषाध्यक्ष व 1200 से अधिक रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर को आकाशवाणी जोधपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । आकाशवाणी के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर से इनकी इस रूचि के बारे में वार्ता भी प्रसारित की गई । इस उपलब्धि के लिये मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, सचिव आर के शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री, संयुक्त सचिव पृथ्वीसिंह राठौड़, संरक्षक रजत माथुर सहित अन्यों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है । उल्लेखनीय है कि दिनेश माथुर ने शौक के कारण 1200 से अधिक विभिन्न प्रकार के रेडियोज का संकलन किया है तथा बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर इनके रेडियोज की प्रदर्शनी भी काफी चर्चित रही तथा देशभर में इस संकलन की चर्चा हुइ जिससे बीकानेर का नाम भी रोशन हुआ ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!