Bikaner Live

*बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने वितरित किए तुलसी के पौधे और कपड़े के थैले*

बीकानेर, 21 जून। ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा तुलसी के पौधे व कपड़े के थैले वितरित किये गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिये 3100 पौधे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 1100 पौधे शनिवार को वितरित किये गए।
इस अवसर पर सचिव संजय सांड, उपाध्यक्ष प्रेम जोशी, कमल बोथरा, नरेंद्र खत्री, भंवर सिंह राजपुरोहित, किशन सिंगोदिया, शिव सिंह शेखावत, विजय बाफना, सुशील यादव, मुदित खजांची, पंकज पारीक, हेमंत पारीक, राजू क्रोनिया, सिद्धार्थ बाफना, पार्थ बाफना आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!