Bikaner Live

वृंदावन पार्क में भव्य रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- महिला पतंजलि की बहनों का सम्मान
soni

11वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर ने राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गुर्जर के सानिध्य मे जय नारायण व्यास कालोनी के वृंदावन पार्क में भव्य रूप से मनाया । सुनीता गुर्जर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला प्रभारी उमा शर्मा एवं सुनीता गुर्जर ने सभी साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। मंच पर इंदु शर्मा, सीता शर्मा,पदमाक्षी, कमला कुमारी अग्रसर की भूमिका में रहे । वृंदावन पार्क समिति ने महिला पतंजलि की बहनों का सम्मान किया। महिला पतंजलि ने 70 और 80 वर्ष की योगिनी माताओं का सम्मान किया। नारी शक्ति की अध्यक्ष मधु खत्री की ओर से सभी साधकों को छाछ का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, कविता यादव, कविता शर्मा, मीनू सोनी, सरिता कौशल, करुणा गुप्ता, विमला खत्री, संतोष शर्मा एवं वृंदावन पार्क समिति ने सहयोग किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक संख्या में योग साधकों ने भाग लिया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!