
साध्वी मंजू प्रभा जी, साध्वी शशि रेखा जी, साध्वी कुंथु श्री जी के मंगल सन्निधि में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 21 जून। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्याएं शासन श्री त्रय साध्वी मंजू प्रभा जी, साध्वी शशि रेखा जी, साध्वी कुंथु श्री जी के मंगल सन्निधि में तेरापंथ समाज में भी योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया l साध्वी रोहित प्रभा जी, साध्वी आलोक प्रभा जी, साध्वी सम्यकत्व प्रभा जी ने आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा मधुर संगान से मंगलाचरण किया l
शासन श्री कुंथु श्री जी ने फरमाया योग अध्यात्म का प्रवेश द्वार है l पतंजलि ने कहा ,”स्थिर सुखआसनम् “जिससे सुख पूर्वक स्थिरता से बैठ सके वह आसान है l चित्त की निर्मलता के लिए स्थिरता के लिए कार्यसिद्धि आवश्यक है l योगासन केवल शरीर की शुद्धि के लिए ही नहीं वरन उससे आत्म संयम भी होता है l योग जीवन का विज्ञान है, जीवन का अन्वेषण है l साध्वी श्री जी ने श्वास लेने की सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी l श्वास प्रेक्षा के महत्व को उजागर किया l इससे व्यक्ति अनंत शांति, शक्ति की अनुभूति कर सकता है l
शासन श्री साध्वी शशि रेखा जी ने परिषद् को प्रेरणा प्रदान करवाते हुए फरमाया जिससे शरीर और आत्मा की शुद्धि हो भीतर की ओर प्रवेश हो वह मार्ग योग है l योग दिवस केवल एक दिन मनाने के लिए नहीं अपितु इसका प्रतिदिन अभ्यास करेंगे तो इस दिवस को मनाने की सार्थकता हो सकती है l ध्यान में प्रवेश पाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है व्यक्ति योगासन प्राणायाम के माध्यम से प्राप्त कर सकता है l साध्वी मृदुला कुमारी जी ने अपने विचार व्यक्त किए l जैन शासन एवं तेरापंथ धर्म संघ में योग का प्रचलन विशिष्ट है l आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने प्रेक्षाध्यान की पद्धति से योग का पुनरूद्धार किया ।
महिला मंडल की मंत्री रेणु बोथरा ने अपने विचार रखें । योग के माध्यम से शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ मानसिक संतुलन को प्राप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अच्छी रही l मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।













