Bikaner Live

फुटबॉल प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के बीच मैच का आयोजन*
soni


बीकानेर शहर में फुटबॉल के प्रति लड़को के साथ लड़कियों का भी रुझान बढ़ रहा है। जिसके लिए प्रतिभाओं की खोज और उनको तराशने के लिए बीकानेर पुष्करणा मैदान में निरंतर समर कैप के आयोजन मास्टर उदय क्लब के तत्वाधान में आयोजित होते रहते है। इसी कड़ी में मास्टर उदय क्लब और क्षैत्रिय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार के दिन एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया ।मैच शिविर महिला टीम और डीपी जोशी फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें डीपी जोशी फुटबॉल एकेडमी 1-0 विजय रही  और पुरुष शिविर टीम व उदय क्लब के बीच मैच खेला गया जो निर्धारित समय तक स्कोर 3-3 बराबर रहा। पूर्व खिलाड़ी शिवशंकर शर्मा पीटीआई व गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, पंकज सुथार लुसा ने खिलाड़ियों से परिचय कर और उनका उत्साहवर्धन किया तथा निर्णायक की भुमिका में नारायण बिस्सा अभिषेक व्यास आशीष किराडू नीरज धनंकर भविष्य शर्मा रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!