Bikaner Live

क्षत्रिय सभा बीकानेर महाराजा करण सिंह राठौर ( जय जंगल धर बादशाह )की 337 वीं जन्म जयंती ।
soni

22 जून 2025 आज स्थानीय बिदासर हाउस में क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया, इस सभा में आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली बीकानेर महाराजा करण सिंह जी राठौड़ “जय जंगलधर बादशाह” की 337 की जन्म जयंती मनाने के लिए आयोजित की गई । इस बैठक में सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि क्षत्रिय सभा इस जयंती को बड़े स्तर पर पर ,बीकानेर के सर्व समाज को एवं बीकानेर की सभी संस्थाओं को साथ लेकर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है , जो भी सर्व समाज इस जयंती समारोह में शामिल होना चाहता है, उसका सादर स्वागत है, एवं जो संस्थाएं क्षत्रिय सभा से जुड़कर इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाना चाहती हैं उनका भी सादर स्वागत है , क्योंकि बीकानेर के महाराजा तो अपनी सभी प्रजा के लिए सम्माननीय थे ।
इस बैठक में क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय लिया कि इस जयंती के प्रचार प्रसार हेतु सभी लोग अधिक से अधिक प्रयास करें और विभिन्न प्रकार के विज्ञापन एवं अन्य माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाए ।
इस सभा में वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की ओर से उम्मेद सिंह राजपुरोहित, मदन मोहन मोदी, एवं राती घाटी शोध एवं विकास समिति की ओर से गोविंद नारायण श्रीमाली ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए । इस अवसर पर, क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह बीका, समुंदर सिंह राठौड़, महावीर सिंह पवार, अरविंद सिंह शेखावत , शिवराज सिंह नरूका ,बिशन सिंह कातर , भंवर सिंह उदट ,गिरधारी सिंह खिंदासर इत्यादि ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया ।
प्रदीप सिंह चौहान, प्रवक्ता
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट
बीकानेर ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!