Bikaner Live

*मंदिरों और सार्वजनिक प्रन्यासों में किया योगाभ्यास*

बीकानेर, 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय श्रेणी के मंदिरों एवं सार्वजनिक प्रन्यासों में योग उत्सव का आयोजन किया गया।
विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि पहले योग पोर्टल पर विभिन्न मंदिरों एवं प्रन्यासों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दिन सुबह 6 से 8 बजे के बीच में सरकार के निर्देशानुसार समस्त राजकीय मंदिरों एवं विभिन्न सार्वजनिक प्रन्यासों द्वारा योगाभ्यास किया गया। देवस्थान विभाग की टीम द्वारा राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर रसिक शिरोमणि, करणी जी सूरसागर, राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर लालेश्वर शिवबाड़ी में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा लूणकरणसर, कोलायत, गजनेर, सागर सहित विभिन्न तहसीलों के मंदिरों में योगाभ्यास किया गया। सोनी ने बताया कि योग उत्सव में देवस्थान विभाग के अधीन विभिन्न धार्मिक प्रन्यासों एवं मंदिरों से लगभग 480 व्यक्तियों ने योग अभ्यास किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!