Bikaner Live

*राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा : विजय सिंह राठौड़ बने प्रदेश उपाध्यक्ष*
soni

*दिनांक 22 जून, जयपुर/बीकानेर।*
पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें 53 कार्यकारिणी पदाधिकारी घोषित किए गए, जिसमें 10 अलग अलग महासंघों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। कर्मचारी नेता व्यास द्वारा बीकानेर के विजय सिंह राठौड़ को महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकुमार व्यास को कार्यकारी अध्यक्ष और दिलीप जोशी को उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनाया गया। विजय सिंह राठौड़ पिछले ढाई दशक से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय हैं। प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास ने बताया कि अपने अब तक के राजनीतिक सफर में राठौड़ ने प्रदेश स्तर पर कई आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए कर्मचारी हितों के लिए सरकार से लंबी लड़ाईयां लड़ी है। इसी प्रकार कर्मचारी नेता रामकुमार व्यास और दिलीप जोशी ने भी कर्मचारी हितार्थ काफी संघर्ष किया है।
कर्मचारी नेता राठौड़ ने बताया कि उनके द्वारा ठेका, निविदा, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए लंबा संघर्ष किया है और वो संघर्ष आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार व्यास और उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने बताया कि जल्दी ही बीकानेर संभाग में एक बड़ा कर्मचारी सम्मेलन करवाया जाएगा, जिसकी रूप रेखा जल्दी ही तैयार कर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य आरम्भ किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

सहकार एवं रोजगार उत्सवः केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय मौजूदगी में जयपुर में होगा आयोजित,रवीन्द्र रंगमंच पर होगा सीधा प्रसारण,जिले के 292 नवचयनित युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, साढे दस बजे से होगा पंजीकरण

Read More »

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी में सिंनजेंटा ज्ञान दीपिका पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया।

Read More »
error: Content is protected !!
Join Group
02:43