Bikaner Live

शहीद अमरचन्द बांठिया के शहीदी दिवस पर याद किया

बीकानेर। शहीद अमरचन्द बांठिया के शहीदी दिवस पर अमरचन्द बांठिया स्मृति उधान भीनासर में उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् डा.धर्मचन्द जैन ने कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा अमरचंदजी में बाल्यकाल से ही था। अपने कार्यों से उन्होंने साबित कर दिया था कि वे देश की आन-बान और शान के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे। वेटरनरी यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डा.मेहता ने कहा कि बांठिया जैसे महानायक आज भले ही हमारे बीच नहीं,लेकिन उनका बलिदान हमारे अंदर अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देने का जज़्बा भर देता है।इस मौके पर सन्तोष बांठिया,सुमति बांठिया,किशोर बांठिया,विशाल बांठिया,सचिन बांठिया,शान्तिलाल बांठिया आदि ने कहा कि जल्द शहीद अमरचन्द बांठिया कि मूर्ति का निर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाया जा चुका है। इसके लिये जिला प्रशासन के माध्यम से मूर्ति लगाने की सरकार से मांग की जाएगी। उम्मीद है कि 1857 के कान्तिवीर कि मूर्ति लगाने कि सरकार से अनुमति शीघ्र मिल जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!