

कुंज बिहारी शर्मा की सेवा निवृत्ति पर सम्मान
अमिट छाप छोड़कर जाने वालों को दुनिया याद करती है ।
नोखा । यहां जिला परिवहन कार्यालय से सोमवार 30 जून 2025 को सेवानिवृत होने वाले नोखा निवासी सहायक लेखा अधिकारी प्रथम कुंज बिहारी शर्मा के स्वागत हेतु नोखा के उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास द्वारा अपने कार्यालय में एक अल्पाहार का आयोजन करते हुए बिहारी का गर्मजोशी से स्वागत किया । इस अवसर पर उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने नोखा ब्लॉक में कार्यरत एकाउंट्स के अधिकारी, कार्मिको, राजस्थान पेंशनर समाज को आमंत्रित करके स्वागत समारोह में चार चांद लगाये।
इस अवसर पर बीकानेर से पधारे राजस्थान अकाउंटस ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी व प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश सारस्वत ने अपने उद्बोधन में शर्मा के कार्यकल्पों की भूरि प्रशंसा करते हुए भावी जीवन की मंगल कामना की । आयोजक नोखा उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने कहा कि हमारे साथी कुंज बिहारी शर्मा की 38 वर्ष की राजकीय सेवा का अधिकांश कार्यकाल नोखा के विभिन्न विभागों तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग, जिला परिवहन कार्यालय आदि में उत्कृष्ट एवं बेदाग सेवाएं रही हैं। इन्होंने अपने सरल स्वभाव व मधुर व्यवहार से सबको कायल कर रखा। इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी व पेंशनर समाज के हरीकिशन शर्मा ने भी माल्या पर्ण करते हुए स्वागत किया। मोदी ने श्री कुंजबिहारी के कार्यकलाप और मधुर व्यवहार, मिलन सारित की प्रशन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि नोखा पेंशनर समाज में वृद्धि होकर एक अच्छे पेंशनर मिल रहे हैं पेंशनर समाज में आपका स्वागत है । मोदी ने अपने उद्बोधन में लगते हाथ नोखा के उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास के कार्यकलापों और पेंशनर समाज को सहयोग व अकाउंट्स कार्मिकों के स्वागत समारोह आये दिन करने की प्रशंसा करते हुए व्यास को धन्यवाद दिया । बैठक में सी.बी.ओ. ऑफिस से दिनेश शर्मा, मदन गोपाल साध व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के कार्यलय के सहायक लेखाधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने शाँल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए अपने साथ किए कार्यों के वाकईया सुनाया व कार्यों की प्रशंसा व मंगल जीवन की कामना की ।
कार्यक्रम में जलदाय विभाग से भवानी शंकर, नगरपालिका से नेमचंद, उपकोष कार्यालय से कन्हैयालाल व नोखा के विभिन्न विभागों सहायक लेखाधिकारी प्रथम सोहनलाल ज्याणी, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश स्वामी व नव नियुक्त कनिष्ठ लेखाकार निकिता, श्याम सुंदर, सुनील, प्रमोद कुमार, लीलाधर लखारा व राजेंद्र भाटी ने सिरकत की । अंत में सेवानिवृत होने वाले सहायक लेखा अधिकारी कुंज बिहारी ने अपने संबोधन में सभी का आभार जताया और नवनियुक्त अकाउंटेंट्स को सीख एवं संदेश देते हुए कहा कि आपके भावी जीवन में ध्यान रखना है कि राजस्व में किसी प्रकार की हानि नहीं होनी चाहिए । उन्होंने अपने सम्मान में आयोजन के लिए आभार जताया ।













