बीकानेर, 1 जुलाई। जलग्रहण विभाग द्वारा ग्राम कतरियासर में करवाए जा रहे चारागाह विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला परिषद सभागार में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में काजरी प्रभारी श्री नवरतन पंवार, केन्द्रीय शुष्क वानिकी सस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक श्री जगन सिंह गोरा, श्री लाल चन्द गोदारा, वैज्ञानिक एवं नर्सरी प्रभारी सीआईएएच श्री चन्द्र भान सिंह, डीसीएफ वन्य जीव श्री ए.एस गोदारा, एसोसिएट प्रोफेसर कृषि अनुसंधान केन्द्र एसकेआरयू बीकानेर, श्री मुकेश गहलोत, सहायक निदेशक बागवानी, श्री लक्ष्मण सिंह सहायक कृषि अधिकारी बागवानी, श्री रमेश अरोड़ा बागवानी कन्सलटेन्ट, श्री तुलसीराम चैधरी, सेवानिवृत उपनिदेशक (आयुर्वेद), श्री निर्मल बरड़िया, प्रभारी नव वैदिक ग्राम आदि ने भाग लिया एवं अनुशंषा की। विभाग की ओर से अति.मुख्य अभियन्ता श्री भूपसिंह, अधिशाषी अभियन्ता श्री महेश कुमार अजाड़ीवाल, श्री दिनेश चन्द्र पाण्डेय एवं श्री श्रीगोपाल मोहता एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र में विकसित होने वाले मेडिसिनल, बागवानी एवं छायादार पौधों की जानकारी दी। साथ ही चारागाह के लिए उपयुक्त बीज, सिंचाई के साधनों एवं क्षेत्रों को एक शैक्षणिक एवं ग्रामीण जीवकोपार्जन का स्वरूप देने हेतु विभिन्न विधियों पर विचार विमर्श किया। अधिशाषी अभियंता श्री महेश कुमार अजाडीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।














