Bikaner Live

*मुस्लिम महासभा ने आईजी को मोहर्रम पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन दिया*

बीकानेर – मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने शहर की गंगा जमुनी तहज़ीब व छोटी कासी कहलाने वाले बीकानेर में सुरक्षा व्यवस्था व हालत को लेकर आईजी बीकानेर से विस्तार से बातचीत की तथा मोहर्रम पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरे शहर में विशेषकर जिन स्थानों पर मोहर्रम निकलते व गस्त आदि के बाद कर्बला में दफनाए जातें हैं। उन सभी स्थानों सहित मोहल्ला चुनरागर, कपासियों की बारी से दस नंबर स्कूल हुसैनी मस्जिद के आगे से कूचील पुरा, कमला कॉलोनी से मोहम्मद जिकर कादरी के मकान के सामने से होते हुए कर्बला जहां मोहर्रम दफनाएं जायेंगे।
कादरी ने बताया कि धोबी तलाई, कोटगेट से कसाईयों की बारी , छींपो का मोहल्ला, मोहल्ला दमामियान आदि क्षेत्रों से सितलागेट के बाहर से कर्बला तक 05 शनिवार की रात भर एवं 06 रविवार को भी रात्रि आठ बजे तक इन क्षेत्रों में शहर एवं आस-पास के गांवों से भी हिंदू मुस्लिम सभी धर्मों के लोग आस्थावान होकर हजारों की तादाद की में ताजिये देखने व दर्शन करने आते हैं। जो बीकानेरी छोटी का कहलाने व वाले शहर की गंगा जमुनी संस्कृति दर्शनीय स्थल पर सराहनीय होती है इस शहर में तीज-त्योहारों से देश के अन्य शहरों में सिख के तौर पर लिया जाता है।

कादरी ने बताया 03 जुलाई को भी आलम के जुलूस में हजारों कि तादाद में भीड़ होती है। यहां भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की अवश्यकता रहेगी। सभी बात ध्यानपूर्वक सुननें के बाद आई महोदय ने मोहर्रम के अवसर को ध्यान में रखते हुए । चूरू, हनुमानगढ़ , श्रीगंगानगर सहित बीकानेर के पुलिस अधीक्षक को पत्र व कन्ट्रोल संदेश के माध्यम से सभी थानों में संबंधित लोगों से मिटिंग करें और पुलिस प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष जाप्ता लगाया जाकर संबंधित थाना प्रभारी जायजा लेकर फीडबैक देवें। आईजी महोदय बीकानेर शहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोगों में सबसे अच्छी बात है कि सभी धर्मों के लोग तीज-त्योहारों में आपसी सोहार्द के मिल जुलकर मनाते हैं ऐसी खुबसूरती अन्य जगहों पर बहुत नज़र आती है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में निर्देशों की पालना नजर आने भी लगीं हैं गस्त भी जारी हो चुका है।
कादरी के अनुसार मुस्लिम महासभा द्वारा एक जुलाई को संभागायुक्त को दिये ज्ञापन व संभागायुक्त के निर्देशों की पालना में नगर निगम प्रशासन पुरी तरह सक्रिय होकर सड़कों नालीयों सिवरेज आदि कार्य करने शुरू कर दिया है।

भवदीय

एन डी कादरी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्लिम महासभा

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!