Bikaner Live

*लूणकरणसर में सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त*

बीकानेर, 2 जुलाई। लूणकरणसर कस्बे में रीको एरिया के पास बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं ने तारबंदी कर कब्जा कर रखा था।
खसरा संख्या 1037, 1038, 1039 की लगभग 25 बीघा जमीन, जिसकी मार्किट वेल्यू 10 करोड़ है। नगरपालिका पालिका बनने के कारण यह बेसकीमती जमीन है। इस पर कुछ लोगों ने तारबंदी कर दी थी। तहसीलदार विनोद पुनिया बुधवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तारबंदी हटाकर सरकारी भूमि को कब्जे में लिया। साथ ही राजकीय भूमि का बोर्ड लगाया। यह भूमि शहर के विभिन विकास कार्यों में काम आएगी। तहसीलदार ने बताया कि यदि कोई सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करेगा तो आगे से उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बुधवार को हुई कार्यवाही के दौरान टीम में पटवारी महेंद्र सियाग और राहुल नरसीराम शामिल थे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!