Bikaner Live

श्री बालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज से शुरू, श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन


नोखा। श्री बालाजी स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियो को अंतिम रूप दे दिया गया। महोत्सव आज 3 जुलाई से शुरू होगा जो 10 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में आज 3 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज करेंगे। आयोजन समिति ने बताया की आयोजन को लेकर सभी में बहुत उत्साह हे कार्यकर्ताओ को अलग -अलग जिम्मेदारिया सौंपी गयी हे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए बस से आने की, भोजन की  व आवास की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। कथा की शुरुआत आज 3 जुलाई गुरुवार से होगी कथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी जो की 10 जुलाई तक चलेगी। गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!