
बीकानेर। हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की महिने की सात तारीख अंग्रेजी तारीख 3 जुलाई गुरुवार की शाम को बीकानेर शहर में अलम का जुलूस ढोल, अखाड़ों के साथ निकाला जाएगा।
जिसमें शहर के विभिन्न मुस्लिम मौहल्ले से लोग काफी संख्या शामिल होंगे। अलम के जुलूस में अखाड़ों के उस्ताद हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे । यह जुलूस पहले दो पीर रोड महावतों की गली से होता हुआ दाऊजी मन्दिर रोड पर स्थित नौगजा पीर की दरगाह पहुंचा जहां पर जहां पर ढोल ताशों व अखाड़ों के उस्ताद खलीफाओं ने नौ गजा पीर बाबा के आगे सलाम पेशकर फिर ये जुलूस वापस अपने स्थानों पर लौट गया। महीने दो महीने से मेहनत कर रहे हैं कलाकार द्वारा बनाए गए ताजियों का जुलूस मोहर्रम पर निकले जाएंगे ! लगभग 100 वर्षों से भी अधिक समय से अलम के जुलूस की तैयारी एक परिवार कर रहा है हाजी उस्मान गनी
युनुस महावत जावेद महावत मुमताज मनु महावत अदनान महावत इब्राहिम महावत सहित परिवार के सभी छोटे-बड़े सदस्य अलम के जुलूस की तैयारी में बड़े जोर शोर से लगे हुए हैं!













