Bikaner Live

राजुवास के प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह पाल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से हुए सम्मानित



बीकानेर, 03 जुलाई। सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंस, लखनऊ व गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा संयुक्त रूप से 27 से 29 जून तक पंतनगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वेटरनरी विश्वविद्यालय बीकानेर (राजुवास) के प्रोफेसर डॉ राहुल सिंह पाल को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्तमान में डेयरी कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ पाल ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें पिछले 29 वर्षों से पशुओं को कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले आहारों को बनाकर (पशु पोषण) किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए दिया गया है।

डॉ. पाल ने बताया कि ”कृषि व सम्बन्ध विज्ञान में चुनौतियां और अवसर” विषय पर आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश के करीब 200 वैज्ञानिकों ने हिस्सा  लिया। इस विषय मे डा. पाल ने भी किसानों व पशुपालकों की आय कैसे बढाएं विषय पर अपने शोध पत्र का वाचन भी किया |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!