Bikaner Live

राष्ट्रीय सम्मेलन वृंदावन में होगा

बीकानेर / गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 19,20 जुलाई को वृंदावन में होगा यह जानकारी समिति के प्रवक्ता गोवर्धन सोनी ने दी ।
पारीक मोहल्ला “गोमती भवन” में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर तिवारी के सानिध्य में आयोजित बैठक में बीकानेर महानगर, लूणकरणसर ,नोखा, कोलायत एवं श्रीडूंगरगढ़ के समिति के साधक उपस्थित रहे ।
बीकानेर महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी ने बताया कि 17 जुलाई को सवेरे प्रताप एक्सप्रेस से 41 साधक सम्मेलन में भाग लेने हेतु रवाना होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी ने संबोधन में कहां की राष्ट्रीय सम्मेलन में 10 राज्यों के करीब 500 प्रतिनिधि के पहुंचने की संभावना है एवं संतों के सानिध्य में प्रस्तावित सम्मेलन में गर्भपात एवं जनसंख्या नियंत्रण हेतु कठोर कानून बनाने और अल्पसंख्यक की परिभाषा को पुनः व्याख्या करने सहित संयुक्त परिवार एवं संस्कार जैसे सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर चिंतन कर निर्णय लिए जाएंगे ।
बैठक के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र चन्द मोदी ने उत्साह व अनुशासन के साथ सम्मेलन में चलने के आह्वान के साथ सभी को धन्यवाद दिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!