Bikaner Live

*श्री बालाजी सेवा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ* *गुरु पूर्णिमा पर होगा विशेष आयोजन*

नोखा। नोखा से 20 किलोमीटर दूर स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में गुरुवार 3 जुलाई 2025 से गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मीडया प्रभारी पुखराज शर्मा ने बताया की 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलने वाली

श्रीमद्‌भागवत कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज द्वारा कथा के प्रथम दिन गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य, नारद जी की कथा,राम नाम महिमा का रसपान करवाते हुए विस्तार से प्रकाश डालते हुए कथा प्रसंगानुसार भजनो की प्रस्तुति से दर्शक श्रोताओं को मंत्र‌मुग्ध कर दिया। इससे पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कथा का शुभारंभ किया। महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। भक्तों ने बताया कि पूज्य महाराज जी प्रत्येक वर्ष श्री बालाजी सेवा धाम में ये भव्य आयोजन करते है। इस आयोजन को श्री बालाजी का कुम्भ भी कहते है, श्री बांके बिहारी जी की महाआरती,महायज्ञ, भंडारा,जैसे भव्य आयोजन होते रहे है।
कथा में महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले भक्तो के आने-जाने व ठहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर विशेष गुरुपूजन,आशीर्वचन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथा में बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया,चांदरतन रामाणी,सीताराम चौधरी, मनीराम हेडमास्टर,किशन पंचारिया,हरदेव उपाध्याय,अजय पंचारिया मौजूद रहे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश हरियाणा से कई भक्तगण पधार रहे हे। इसके साथ ही वृंदावन,अयोध्या, काशी अन्य कई धार्मिक स्थलों से साधु संतो की भी उपस्थित रही।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!