
नोखा। श्री बालाजी सेवा धाम में 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को व्यास पीठ पर विराजित अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज ने संतो की महिमा,माँ की महिमा,गो महिमा, माता- पिता की सेवा का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया। महाराज ने कहा की आप सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। कथा में यह भी बताया की अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। मीडिया प्रभारी पुखराज शर्मा ने बताया की कथा 3 जुलाई से 10 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी और गुरु पूर्णिमा पर होगा विशेष आयोजन होगा। इस अवसर पर मूलवास सिलवा निवासी उद्योगपति भामाशाह शंकर कुलरिया,पूनम माकड़,मदन माकड़ ने भागवत कथा का श्रवण किया व आरती कर महाराजश्री से आशिर्वाद लिया। इस दौरान कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


























