
सरकारी स्कूलों में करवाएं अपने बच्चों का प्रवेश : सलावद
बीकानेर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीगढ़ में शिक्षकों ने शुक्रवार को शिविरा पंचांग के अनुसार आयोजित हो रहा प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण एक जुलाई से 16 जुलाई के अंतर्गत प्राचार्य सीमा मैथिल के निर्देशानुसार एवं वरिष्ट अध्यापक मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मोतीगढ़ के प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करके अपने बच्चों का प्रवेश राउमावि मोतीगढ़ में करवाने का आहान किया। इस अवसर पर वरिष्ट अध्यापक मोहर सिंह सलावद ने इस अवसर पर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली योजनाओं जिनमें एमडीएम,टेबलेट एवं निःशुल्क साइकिल वितरण,छात्रवृति,गार्गी पुरस्कार आदि की जानकारी दी। एवं सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में करवाने आहान किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नव प्रवेश उत्सव का संदेश दिया तथा नामांकन वृद्धि हेतु प्रोत्साहित किया। जनसंपर्क करने वालों में प्राचार्य सीमा मैथिल,व्याख्याता विनोद कुमार,वरिष्ट अध्यापक मोहर सिंह सलावद,धर्मपाल,कंप्यूटर अनुदेशक विनय गोयल,विद्यालय सहायक भंवर सिंह भाटी आदि शामिल रहें।


























