Bikaner Live

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ,बीकानेर जिले के अधिकांश ग्रामीण डाक सेवक एक दिवसीय हड़ताल पर

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, सेंट्रल हेडक्वार्टर नई दिल्ली के आह्वान पर बुधवार को बीकानेर जिले के अधिकांश ग्रामीण डाक सेवक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे | ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया | अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बीकानेर के सचिव श्री धीरेंद्र पाल सिंह भाटी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बीकानेर के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष श्री सांवरमल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया | इस अवसर पर ग्रामीण डाक सेवकों ने नारेबाजी की | श्री मक्खन लाल जी चानी, रामेश्वर लाल झज्जू, चंदन कंवर मढ़, अमीन खान केलां, गोवर्धन राम अक्कासर, हनुमान प्रसाद भीखनेरा, अर्जुन सिंह लूणखा, देवी सिंह सत्तासर, जीवन राम जालवाली, वाजिद खान कानासर, आरिफ खान बिजेरी, विष्णु दत्त बिश्नोई उडसर ने ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल की |जिसके कारण इन डाकघरों में पहुंचे ग्राहकों को भी निराश होकर लौटना पड़ा |
श्री धीरेंद्रपाल सिंह भाटी ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा जारी करने, मेडिकल सुविधा देने, 8 घंटे ड्यूटी करने, समस्त रिक्त पदों को भरने, मोटरसाइकिल बीट बंद करने, ग्रेच्युटी राशि 5 लाख करने की मांग को लेकर हड़ताल की गई |

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!