Bikaner Live

गुरु पूर्णिमा पर श्री बजरंग धोरा धाम में भव्य फूल बंगला सजावट

बीकानेर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बजरंग धोरा धाम में दिनांक 10 जुलाई, गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में मोगरा और गुलाब, कनिर एवं अन्य कई सुगंधित फूलों से विशेष फूल बंगला सजावट की जाएगी। इस कार्य के लिए विशेष कारीगर जयपुर से बुलाए गए हैं, जो पारंपरिक और कलात्मक शैली में मंदिर को सजाएंगे।

इसके साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 4 बजे से आरंभ होगा, जिसमें भक्ति संगीत के साथ भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर मिलेगा। बाबा का विशेष कपड़ो से श्रृंगार किया जाएगा मंदिर प्राँगण को रंगबिरंगी लाइटो से सजाया जाएगा

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का लाभ उठाए

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!