
बीकानेर दिनांक 09/07/2025 वार बुधवार के दिन लघु उद्योग भारती बीकानेर के संरक्षक श्री सुभाष चन्द्र मित्तल, अध्यक्ष श्री राजेश जी गोयल एवं सचिव श्री राकेश जी जाजू के नेतृत्व में प्रतिनिध मण्डल ने औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की नाकाबंदी पर आपत्ति बाबत श्रीमती मंजू नैन गोदारा जी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में भेंट करके उनको आपत्ति पत्र भी दिया इसके साथ ही मुख्य जिलाधीश अधिकारी, बीकानेर को भी आपत्ति पत्र दिया गया जो नाकाबंदी औद्योगिक क्षेत्र के दृष्टिकोण के हिसाब से यह सही नहीं है, क्योंकि यह नाकाबंदी चालू होने से वाहन चालक की औद्योगिक क्षेत्र में आने से आनाकानी करना अथवा अधिक भाड़े की मांग करना एवं अधिक समय तक वहां खड़ा रखने पर डेमरेज चार्ज की मांग करना इत्यादि | इससे उद्योगों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा और उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी | अतः लघु उद्योग भारती बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल ने दोनों उच्च अधिकारियों से भेंट और पत्र द्वारा रोष जताते हुए यह बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार, बीछवाल, एवं करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में अधिकतर भारी वाहनों के कच्चे माल एवं तैयार माल की आवक जावक इन क्षेत्रों से होती है अगर इन्हीं क्षेत्रों में नाकाबंदी लगी तो बीकानेर उद्योग आज के प्रतिस्पर्धा बाजार में बहुत पीछे चला जाएगा | एक तरफ सरकार राइजिंग राजस्थान के द्वारा उद्योगों को प्रफुल्लित करने की योजनाएं बना रही है दूसरी तरफ इन्हीं उद्योगों का गला घोंटने की तैयारी भी कर रही है | अतः माननीय जिलाधीश अधिकारी,बीकानेर एवं माननीय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, बीकानेर से लघु उद्योग भारती ने आग्रह किया कि इन क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जो भारी वाहन आते जाते है उनको इस नाकाबंदी से मुक्त रखा जाये, अगर ऐसा नही हुआ तो बीकानेर उद्योग का भविष्य खतरे में पड़ सकता है |
धन्यवाद













