Bikaner Live

बीकानेर में रंग मल्हार का कलात्मक आयोजन-रंग मल्हार का 16वां संस्करण  तवे पर उतरेगा इंद्रधनुष

धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट कमेटी, भोज कला प्रन्यास तथा रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स व अपराईज, बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

बीकानेर, 9 जुलाई। अच्छी बारिश की कामना के साथ रचनात्मकता और संस्कृति का संगम बनकर उभरने वाला रंग मल्हार इस बार अपने 16वें संस्करण में बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव रविवार, 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार, रानी बाजार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन धोरा इंटरनेशनल आर्टिस्ट कमेटी, भोज कला प्रन्यास तथा रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स व अपराइज , बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। डॉ. विद्यासागर उपाध्याय के कॉन्सेप्ट पर आधारित इस आयोजन की इस वर्ष की थीम ‘क्ले तवा’ रखी गई है। मिट्टी के तवे को कैनवास बनाकर बीकानेर और देशभर से आए सैकड़ों कलाकार अपनी सृजनात्मक कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन के संयोजक भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि इस आयोजन में बीकानेर के साथ-साथ देशभर से आमंत्रित कलाकार भाग लेंगे। यह एक ओपन आर्ट फेस्टिवल है जिसमें कोई भी दृश्य कलाकार प्रतिभाग कर सकता है। सभी कलाकृतियों को प्रदर्शन के साथ-साथ संकलित भी किया जाएगा।

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया ने बताया कि बीते तीन वर्षों से रोटरी क्लब इस आयोजन से जुड़ा है और इस बार भी बीकानेर की कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के डी पी पचीसिया ने बताया कि बारिश के स्वागत और प्रकृति के रंगों को रेखांकित करती यह कला कार्यशाला, बीकानेर की कलात्मक परंपरा को एक नई दिशा देने जा रही है। आयोजन में सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!