Bikaner Live

मुहर्रम अखाड़ों के उस्ताद, खलीफाओं का सम्मान 11 जुलाई को

बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति, बीकानेर द्वारा स्थानीय नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में 11 जुलाई शुक्रवार की शाम 6 बजे मुहर्रम के सभी अखाड़ों के उस्ताद एवं खलीफाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम प्रायोजक सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बुधवार को बताया कि सर्वधर्म समभाव तथा बीकानेर की गंगा जमुनी तहजीब को वर्तमान के समय में ओर आगे बढ़ाते यह कार्यक्रम हमारी संस्था द्वारा रखा गया। जिसमें बीकानेर के शहर काजी शाहनवाज हुसैन, बड़ी ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, महाराज संतोष जी, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, कर्मचारी नेता वाई के शर्मा (योगी), कोतवाली थाना प्रभारी जसवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

सादर प्रकाशनार्थ
______________
सुनील दत्त नागल
मित्र एकता सेवा समिति
संरक्षक, बीकानेर मोबाइल नंबर 8005943674

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!