Bikaner Live

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में जारी हुआ 125 रूपये का सिक्का

महान राष्ट्रवादी चिंतक,भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित मां भारती के सच्चे सपूत भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के दो वर्षीय स्मरणोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन आज दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग स्थित सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत थे जिनके साथ
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मंच पर उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 125 रूपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया ।
सिक्को का संग्रहण और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत ने बताया कि 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बने इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल में हुआ है । सिक्के के एक तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा नीचली परिधि पर अंग्रेजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती लिखा है तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के नीचे 2025 लिखा है ।
सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 125 लिखा है ।
सुधीर के अनुसार इससे पहले भी वर्ष 2001 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत सरकार की कोलकता टकसाल से 2,10,50 और 100 रुपए के स्मारक सिक्को का सेट जारी हो चुका है । इस सेट में जारी हुआ 2 रुपए का सिक्का बड़ी मात्रा में आज भी बाजार में प्रचलन में है ।
इससे पहले भी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में अटल बिहारी वाजपेयी, विजय राजे सिंधिया , दिन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर स्मारक सिक्के जारी हो रखे है ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!