Bikaner Live

विद्युत स्मार्ट मीटर खिलाफ सौंपा ज्ञापन

नोखा शहर में लगाये जा रहे विद्युत स्मार्ट मीटर पर रोक लगाये जाने के संबंध में आज रोटरी क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी एवं सेक्रेटरी राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में श्रीमान उपखंड अधिकारी नोखा को ज्ञापन सोपा गया |
उन्होंने बताया कि वर्तमान में नोखा शहर में विद्युत विभाग द्वारा घरों में विद्युत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। जो पहले डिजिटल मीटर लगे हुए हैं, वो सही चल रहे हैं।सही चल रहे मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का कोई भी औचित्य नहीं है।
ज्ञापन में रोटेरियन किशोर दमानी, रोटेरियन हरिकिशन चांडक, रोटेरियन श्री नारायण बाहेती, रोटेरियन नारायण जोशी शामिल हुए ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!