Bikaner Live

पूरे श्रावण मास में चलने वाली महादेव की विशेष पुजा में प्रथम सोमवार को मधु से अभिषेक व बिल्व पत्र से सहस्त्रसन



नोखा।  यहाँ तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव के प्रिय श्रावण मास में महादव की महती कृपा से हर वर्ष की भांति श्रावण मास की पूर्व संध्या श्रावण लागती पूर्णिमा गुरुवार 10 जुलाई से अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई एवं विधवान मंडित बलराम कठातला रोड़ा व लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य में विधिविधान एवं मंत्रोचार के साथ चल रही भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना में पांचवे दिन एंव सावण के प्रथम सोमवार को मधु (शहद) से लमक चमक अभिषेक व बिल्व पत्र से सहस्त्रसन किया गया। ज्ञात रहे कि पुजा की शुरुआत 10 जुलाई गुरुवार पूर्णिमा को भगवान महादेव का दूध से अभिषेक व मिश्री से सहस्त्र सन किया गया अगले दिन शुक्र‌वार को गने के रस से अभिषेक व साबुत चावल से सहस्त्र सन व तीसरे दिन शनिवार को सरसों के तेल से अभिषेक व काले तिल से सहस्त्र सन और चौथे दिन रविवार को अनार दाना से सहस्त्रसन किया गया। और पांचवे डिन सावण मास के प्रथम सोमवार को मधु से अभिषेक व बिल्व पत्र से सहस्त्रसन कीया गया। पूजा करने वाली टीम में दिनेश सिह, मोहित जोशी, सुरेश झंवर, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इन्द्रचन्द्र मोदी,जयकरन चारण, विजय मारु, मालचंद सेवग, बाबूलाल साध,घनश्याम छीपा, राधे सोनी, उमेश राठी, हरी जोशी, रामदेव, गोपाल मालानी सहित अन्य शिव भक्त मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!