Bikaner Live

महावीर इन्टरनेशनल नोखा केन्द्र की प्रेरणा से स्कूल में वाटर कूलर भेंट


नोखा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतसिंह कॉलोनी, नोखा में आज सुबह साढे नौ (09.30) *महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र की प्रेरणा से* वीरा सुषमा-वीर डॉ. श्याम बजाज, श्यामा-सुशील बजाज एवं राजकुमार, प्रकाशचन्द व विनोदकुमार सारड़ा परिवार द्वारा अपनी स्व.माताजी शकुंतला देवी धर्म पत्नी श्री नारायण प्रसाद जी सारड़ा की पुण्य स्मृति एक वाटर कूलर भेंट किया। केन्द्र चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत ने बताया कि अब वाटर कूलर उपलब्ध हो जाने से भंयकर गर्मी में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को शीतल व स्वच्छ पानी मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में वीर डॉ सुन्दर लाल सुराणा, बाबा छोटूनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य  नारायणदत्त सारस्वत व डॉ श्याम सुंदर-सुषमा बजाज ने शाला प्रशासन को वाटर कूलर सुपुर्द कर शुरुआत की। इस अवसर पर एडवोकेट अर्चना व्यास ने बताया कि महावीर इन्टरनेशनल व कुछ सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालयों की आवश्यकताओं की पूर्ति   के साथ-साथ जरूरतमंदो के स्वास्थ्य व सामाजिक सरोकारों के कार्यों हेतु हमेशा तत्पर रहती है।मुख्य अतिथि नारायणदत्त ने महावीर इन्टरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए केंद्र से इस बरसात की सीजन में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कार्यक्रम कर उनका संरक्षण करने का निवेदन किया।
इस अवसर पर सीकर चंद पींचा, ईश्वर चंद दूगड़, अनिल जैन, महावीर बजाज, दिव्या सोनी, मीनू शर्मा, सरोज बजाज, मंजू बजाज आंगन बाड़ी कार्यकर्ता निर्मला, शाला शिक्षक महीराम व भंवर लाल उपस्थित थे। शाला अध्यापक प्रीतम सिंह ने सारड़ा व बजाज परिवार सहित महावीर इन्टरनेशनल नोखा केन्द्र को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!