Bikaner Live

वार्ड 2 में नगर निगम द्वारा 30 लाख कि लागत से सड़क निर्माण का शुभारंभ

नगर निगम बीकानेर द्वारा वार्ड 2 में लगभग 30 लाख की लागत से बनाई जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ आज महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं पार्षद सुधा आचार्य द्वारा किया गया।
वार्ड 2 में नगर निगम द्वारा 30 लाख कि लागत से सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। सुबह 10 बजे महापौर ने वार्ड में पहुंच कर जेसीबी मशीन को तिलक लगाकर विधिवत शुभारंभ किया। वार्डवासियों द्वारा महापौर का स्वागत करते हुए वार्ड में करवाए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

महापौर ने कहा की यूआईटी क्षेत्र होने के बाद भी नगर निगम द्वारा लगातार सभी कार्य करवाए जा रहे हैं। आगे भी नगर निगम द्वारा यथासंभव सहयोग से वार्डों में निर्माण एवं विकास कार्य करवाए जायेंगे। महापौर ने सभी वार्डवासियों से चर्चा करते हुए जनसमस्याओं को सुना तथा अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से बात कर निस्तारण किया। वार्ड पार्षद सुधा आचार्य ने महापौर का आभार प्रकट करते हुए वार्ड में आ रही अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए उचित समाधान की अपील की।

इस दौरान वार्ड से धूडनाथ, गिरिराज हर्ष, रास बिहारी जोशी, मुकेश ओझा, चोरूलाल सुथार, भवानी शंकर व्यास, नीरज ठाकुर सहित वार्ड के प्रबुद्धजन मौजूद रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!