Bikaner Live

पूरे भारत में गोबर के उपलों(गो कास्ट) से ही अन्तिम संस्कार हो

पूरे भारत में गोबर के उपलों(गो कास्ट) से ही अन्तिम संस्कार हो –

बीकानेर । गौपास्टमी औऱ आंवला नवमी के सुभ अवसर पर श्री धनिनाथ गिरी मठ में श्री सोमेश्वरानंद गिरी जी महाराज के निर्वाण अवसर पर आयोजित स्मरण व श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में गौ माता के गोबर से बने – गो काष्ट से दाह संस्कार करने की अपील का पोस्टर भेंट का लोकार्पण राज गुरु श्री विशोकनन्द जी महाराज औऱ शिबबाड़ी के महंत अधिस्ठाता श्री स्वामी विमर्शानंद जी महाराज के कर कमलों से समाज सेवी संस्था ‘वन्दे मातरम मंच’ के श्री विजय जी कोचर साथियों के बीच हुआ । इस अवसर पर महाराज जी ने कहा कि गाय के उपलों से दाह संस्कार करने से वायु प्रदूषण कम होता है इस कोरोना काल मे गोबर से दाह संस्कार करना प्रकृति एवं आध्यात्मिक संस्कार है इससे पशू पालन बढ़ेगा ओर लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा । उपलों (गो कास्ट) से संस्कार करने के विभिन्न फायदे है , गौ धन मित्र के महेंद्र जोशी ने महाराज जी को गोबर से निर्मित हवन कुण्ड , धूप भेंट की औऱ साथ में वन्दे मातरम मंच का आभार जताया जिन्होंने इस नेक कार्य में उनका बढ़ चढ़ कर साथ दिया है । कार्यक्रम में किशोर बाठिया अशोक पडिहार देवेन्द्र बोथरा सहित बीकानेर समाज के अनेक गण्यमान्य लोग इस कार्यक्रम में सामिल हुए ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!