Bikaner Live

अर्केश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

खिचड़ी के भोग से सहस्त्रसन कर रिझाया महादेव को


नोखा । श्रावण मास में नोखा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान महादेव की विधि विधान एवं मंत्रो-चार के साथ विशेष पूजा अर्चना व विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक सहस्त्रसन के साथ भगवान महादव बड़े ही श्रद्धा एवं विश्वास के साथ विभिन्न पारियों में किये जा रहे हैं। तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव मंदिर में महोदव परिवार की टीम द्वारा विधवान पं बलराम कठातला रोड़ा व लालचंद उपाध्याय के सानिध्य एवं टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में चल रही भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना में श्रावण मास के द्वितिय सोमवार को भगवान महादेव का कपिला गाय के घृत (घी) से अभिषेक व सफेद तिल से सहस्त्रसन किया गया। मंगलवार २२ जुलाई को भौम प्रदोष के दिन महादेव का लाल चंदन से युक्त जल से अभिषेक किया गया तथा महादेव के प्रिय भोग खिचड़ी से सहस्त्रसन किया गया। इसी दिन मंदिर में महा-प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। महादेव परिवार के सदस्यों सहित मंदिर में आने वाले शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और प्रदोष वृतियों ने भगवान महादव का प्रसाद लेकर वृत खोला। मंगलवार भौम प्रदोष के दिन पूजा दोपहर दो बजे से प्रारंभ की गई पूजा करने वाली टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में व विधवान पंडित बलराम कठातला रोड़ा द्वारा विधिविधान एव मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना में टीम के मोहित जोशी, सुरेश झंवर, ललित माहेश्वरी, ओमप्रकाश पारीक, अध्यक्ष ओम प्रकाश राठी, मदन जोशी, इन्द्रचन्द्र मोदी, विजय मारु, जयकरण चारण, घनश्याम छीपा, उमेश राठी, महादेव नाई, राजू पनबाड़ी,मालचन्द सेवग, घनश्याम सोनी, गोपाल मालाणी,आनंद दैया,श्याम सोनी,गोपीकिशन पाणेचा,रामदेव प्रजापत सहित बडी तादाद में नर-नारी शिव भक्तो ने पूजा का आनंद लिया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!