Bikaner Live

*गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का यमुना जी के चुनरी महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न*
soni

ब्रह्मलीन स्वामी राम सुख दास महाराज की प्रेरणा से निर्मित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 19,20 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश की देवभूमि वृंदावन धाम में सम्पन्न हुआ उसके बाद मथुरा में यमुना जी के चुनरी महोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव सरिता सरावगी रायपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल तायल राजस्थान प्रान्त के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा एवं सरदार शहर के चोरूमल अग्रवाल के परिवार के सानिध्य में यमुना जी के चुनरी महोत्सव का कार्यक्रम हुआ जिसमें पं. भोलेशंकर एवं अन्य विद्वान पण्डितों द्वारा विधी विधान से पुजा अर्चना के बाद बाजे गाजे से कलश और चुनरी बंडलों को सर पर धारण कर नाचते गाते उत्सव मनाते हुए यमुना जी के घाट पर पहुँचे जहां पर पण्डितों ने उपस्थित सभी साधकों से यमुना जी की पुजा कराई और बाद में ग्यारह नावों में सभी ने बैठकर यमुना जी को चुनरी ओढ़ाई । सभी नावों में एक एक साधक ने खड़े रहकर चुनरी को सभी नावों से जोड़ते हुए पकड़ कर महोत्सव को सम्पन्न कराया । हरियाणा पंजाब के प्रभारी पवनकुमार होलानी, संभाजी नगर महाराष्ट्र के अध्यक्ष कृष्णकान्त लढ़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ममता देवी तिवाड़ी , सुर्यकिशोर तिवाड़ी सु श्री महीमा पारीक, मनन तिवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री, शोभा मंत्री, कपिल मंत्री, निशा मंत्री, पुनम लढ़ा, आशीष मंत्री, प्रिती मंत्री, ज्योति भूतड़ा, प्रशान्त भूतड़ा, कृष्णकांत लढ़ा, बाल गोपाल : ध्रुव, कृशीव, दिव्यांश, वैदान्शी मंत्री एवं मोनार्क भूतड़ा, राष्ट्रीय महासचिव सरिता सरावगी एवं महेंद्र सरावगी, सरदार शहर से चोरूमल सरला देवी अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल तायल, ललिता देवी तायल, राज. प्रदेश अध्यक्ष सपत्नीक बाबूलाल शर्मा अलवर ,राजस्थान प्रदेश महामंत्री लीलाधर पटवा ,प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरचंद मोदी नोखा , प्रदेश उपाध्यक्ष करणीदान मंत्री सुजानगढ़ , कुचामन इकाई के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सैनी सचिव परमानन्द अग्रवाल, गोरधन सोनी,आदि 150 साधकों ने चुनरी महोत्सव उत्सव में शामिल होकर आनन्द लिया । समापन सत्र में संस्था के संरक्षक संत आनन्द ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन और मार्मिक अपील सही उम्र पर विवाह को आवश्यक बताना सबमें चर्चा का विषय रहा और सबने संत की अपील को सही ठहराया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

संत शिरोमणि युगपुरुष गोस्वामी  श्री तुलसीदास जी कि जयंती31 जुलाई पर बीकानेर में पहली बार41रामालयों में एक ही समय 7.15 से 9.15 के बीच सुंदरकांड के पाठ बीकानेर मानस परिवार द्वारा आयोजित होगा।

Read More »
error: Content is protected !!
Join Group