Bikaner Live

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त, चुनाव 28 अगस्त को

बीकानेर। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष और राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री महावीर रांका ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजस्थान शतरंज संघ की कार्यकारिणी का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा. इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यकाल 2025 से 2029 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उमेश शर्मा को नियुक्त किया है. जो राजस्थान शतरंज संघ से संबद्ध जिला शतरंज संघो की नवीनतम मतदाता सूची से चुनाव सम्पन्न करवाएंगे.
श्री रांका ने बताया कि श्री उमेश शर्मा से बात करके उनकी सहमति ली जा चुकी है. राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर मे सम्पन्न किये जायेंगे और इसी अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। प्रत्येक जिला संघ को एक मत देने का अधिकार होगा.
श्री रांका ने बताया कि गत वर्ष मे भारतीय शतरंज ने पूरे विश्व मे अपनी छाप छोड़ी है. विश्व चैंपियन, ओलम्पियाड के महिला और पुरुष वर्ग मे और अब महिला विश्व कप मे भारतीयों ने कब्जा किया है. आज पुरुषों की प्रथम दस वरीयता क्रम मे चार भारतीय है. जल्दी ही राजस्थान को दूसरा ग्रैंडमास्टर मिलने की उम्मीद है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!