Bikaner Live

मैं आप सभी का दर्द महसूस कर सकती हूँ, क्योंकि मैं भी एक माँ हूँ- वसुंधरा राजे

झालावाड़ मैं आप सभी का दर्द महसूस कर सकती हूँ, क्योंकि मैं भी एक माँ हूँ। मैं जानती हूँ कि एक माँ अपने बच्चे को कितने स्नेह और सपनों के साथ बड़ा करती है। यह ऐसा दुःख है, जिसकी कोई सीमा नहीं होती। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर तमाम सपने बुनते हैं, कि हमारा बच्चा बड़ा होकर क्या बनेगा, क्या करेगा। यह हादसा उन सभी सपनों का असमय अंत बनकर आया है, एक ऐसा खालीपन जो कभी भर नहीं सकता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा की

मनोहरथाना के सरकारी स्कूल में हुए हादसे में 7 बच्चों की मृत्यु ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मैंने आज उन परिवारों से मुलाक़ात की, जिन्होंने अपने बच्चों को इस हादसे में खो दिया। भाई-बहन कान्हा और मीना की असमय मृत्यु से शोकाकुल परिजनों की चीखें सुनकर मैं अपने आँसू नहीं रोक पाई। इस परिवार के दोनों बच्चे अब नहीं रहे, घर के चिराग ही बुझ गए। वसुंधरा राजे ने कहा सभी पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाना चाहती हूँ, दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं और हरसंभव मदद की जाएगी।मेरे साथ सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक गोविंद रानीपुरिया, कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार, ज़िला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा और आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा भी मौजूद रहे।

मैंने ज़िले के प्रभारी अधिकारी रवि जैन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मृतक बच्चों के परिजनों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से पक्के आवास तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ।

इसके बाद मनोहरथाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों से भी मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को हरसंभव बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!