Bikaner Live

वेटरनरी विश्वविद्यालय राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

बीकानेर, 26 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्नातक (बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.) पाठ्यक्रम वर्ष 2025-26 में प्रवेश के लिए 03 अगस्त (रविवार) को होने वाले प्री-वेटरनरी टेस्ट की तैयारियों को अन्तिम रूप देने हेतु कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक का हाईब्रीड मोड़ पर आयोजन किया गया। कुलगुरु आचार्य दीक्षित ने पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्तों के अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया को दृढ़ता से पालन करने के लिए निर्देशित किया। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2025 परीक्षा बीकानेर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर सहित चार जिलों के कुल 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों को प्रातः 9ः30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। बैठक के दौरान निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर, अधिष्ठाता डेयरी, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. आर.एस. पाल, पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक एवं उड़न दस्तों के अधिकारी उपस्थित रहे। वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां के अधिष्ठाता प्रो. एस.के. शर्मा एवं संकाय सदस्य बैठक में ऑनलाइन जुड़े। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा मेटल डिटेक्टर से जांच भी करवाई जाएगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!