Bikaner Live

राजकीय बाबा छोटू नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 200 पेड़-पौधे बांटे


महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की घर-घर वृक्षारोपण योजना के अंतर्गत आज राजकीय बाबा छोटू नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 200 पेड़-पौधे बच्चों को उपलब्ध करवाए गये।
इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य नारायणदत्त सारस्वत ने कहा कि”पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है तथा पेड़ पौधों के बिना मनुष्य ही नहीं बल्कि प्राणी मात्र का जीवन भी संभव नहीं है,इसलिए हमें पेड़ों का संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए।
महावीर इंटरनेशनल के सीकरचंद पींचा ने बताया कि घर-घर वृक्षारोपण के अंतर्गत 500 पेड़ पौधे आदर्श विद्या मंदिर व सावित्री देवी गट्टानी बालिका आदर्श विद्या मंदिर में तथा 300 पेड़ पौधे केंद्र से ही आम जनों को वितरित किए गये।इस तरह से कुल 1000 पौधे नगर में वितरित किए गये।
स्टाफ सचिव भोमाराम जांगू ने महावीर इंटरनेशनल का इस पुनीत कार्य के लिए आभार प्रकट किया।आज के इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के रीजनल सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़, गवर्निंग काउंसिल मेंबर डॉ.एम.पी.तिवाङी, केंद्र उपाध्यक्ष अनिल जैन, डॉ श्याम बजाज,CA पंकज चांडक, भंवरलाल बुच्चा,पंकज पारख, यूथ केंद्र चेयरमैन विनोद सेठिया,व्याख्याता रविंद्र सिंह राठौड़,राकेश लीलङ,बजरंगलाल जांगिड़, महेंद्र मंडाल,मनोज प्रजापत, पूनमचंद चिनिया,प्रेम प्रकाश सियाग सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!